एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 8, शीर्ष पर है गुरुग्राम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही भारत में वायु प्रदूषण का स्तर भी खराब होने लगा है। यही कारण है कि विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एशिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में आठ भारत के शामिल हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समीप स्थित हरियाणा का गुरुग्राम शहर इस सूची में पहले पायदान पर रहा है। इसका कारण रविवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 679 दर्ज किया जाना है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।