भारत का रूस से कच्चा तेल आयात अब हुआ इराक से दोगुना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मार्च 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंचा। अब भारत का रूस से तेल आयात इराक के 8.21 लाख बैरल प्रतिदिन के मुकाबले दोगुना हुआ। बता दें, फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले भारत के क्रूड तेल आयात में रूस की बाजार हिस्सेदारी 1% से भी कम थी। वहीं, इराक 2017-18 से भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता था।
