x

सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारत की महिला, एक साल में तीन गुना बढ़ी संपत्ति

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Prime time zone

फोर्ब्स मैगजीन ने 2021 की शीर्ष 100 अमीर भारतीयों की सूची जारी की। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। सूची में 7वें स्थान पर काबिज ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। पिछले साल के 6.6 अरब डॉलर के मुकाबले उनकी संपत्ति 2021 में बढ़कर 18 अरब डॉलर पहुंच गई है। शीर्ष 100 अमीरों की संपत्ति इस साल बढ़कर 57.9 लाख करोड़ रुपये हो गई।