इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 की फाइनलिस्ट प्रियंका गुप्ता की सड़क हादसे में मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik jagran
राजस्थान के भरतपुर में एक सड़क हादसे में इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 की फाइनलिस्ट आगरा निवासी प्रियंका गुप्ता और उनके फोटोग्राफर शांतनु चक्रवर्ती की मौत हुई। दोनों रणथंभौर से लौट रहे थे। भरतपुर के हलैना में टोल पर पीछे से आते ट्रॉला ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार आगे खड़े वाहन में फंस गई। प्रियंका ने हालिया याला एंटरटेनमेंट नाम से इवेंट कंपनी शुरू की थी।
