2021 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है मिशन चंद्रयान-3
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो का मिशन चंद्रयान-3 साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। इसमें एक लैंडर और एक रोवर होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा। पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद इसरो ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी।
