टेकऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त फिसली इंडिगो की फ्लाइट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही रद्द हुई। बता दें विमान असम के जोरहाट से बंगाल के कोलकाता जाने वाला था। हालांकि, जब इसे टेक-ऑफ के लिए लाया जा रहा था, उसी दौरान विमान फिसल गया। पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।
