जावा द्वीप पर सेमरू ज्वालामुखी फटने से 14 लोगों की मौत, राख से ढके घर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सेमरू ज्वालामुखी फटने से मरने वालों की संख्या 14 के पार पहुंच गई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोग घायल भी हुए हैं, कई अस्पताल में भर्ती हैं। ज्यादातर लोग ज्वालामुखी फटने के कारण जल गए हैं। ज्वालामुखी फटने से पहले इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा की ओर आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
