हार से गुस्साए प्रशंसकों ने किया फुटबॉल मैदान पर हमला, भगदड़ में 129 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंडोनेशिया के जावा में अपनी फुटबॉल टीम की हार से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुई भगदड़ में 129 लोगों की मौत हो गई।शनिवार रात को अरेमा FC और पर्सेबाया सुरबाया के बीच पूर्वी जावा के मलंग शहर में हुए मैच के दौरान ये घटना हुई। मैच में अरेमा को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसके प्रशंसक मैदान में घुस आए।