x

यूपी में हर रोज गायब होती हैं 3 बेटियां, 50 जिलों से आरटीआई के जवाब में भर खुलासा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यूपी से हर रोज तीन बेटियां लापता हो रही हैं। खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ। 50 जिलों से मिले आरटीआई के जवाब में यूपी पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष यूपी से कुल 1,763 बच्चे लापता हुए। जिसमें 1,166 लड़कियां हैं। 1,080 लड़कियां 12-18 वर्ष की आयु की हैं। कुल लापता लड़कियों में से 966 लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। 200 लड़कियां आज भी लापता हैं।