आम जनता को राष्ट्रपति भवन के और करीब लाने की पहल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने इस खास दिन के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु जनता को राष्ट्रपति भवन से और भी करीब से रूबरू कराना चाहती है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय को डिजिटाइज किया जा रहा है और इसे शोधकर्ताओं के लिए खोला जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति संपदा की खेल सुविधाओं को बच्चों और पेशेवरों के लिए खोलने की संभावना है।
