आग की चपेट में आया बोस्निया का शरणार्थी कैंप, 32 लोग घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को उत्तर पश्चिमी बोस्निया के वेलिका क्लादूसा में स्थित एक शरणार्थी कैंप में आग लगने से कम से कम 32 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि कैंप में जो प्रवासी थे वे सभी पश्चिमी यूरोप जाने की कोशिश के दौरान इस बोस्निया देश में फंसे हुए हैं. दुर्घटना उस वक्त हुई जब चूल्हे से आग लग गई और लगभग 500 प्रवासी इमारत से भागने लगे और आग से बचने के लिए कुछ लोग खिड़की से भी कूद गए.
