नीट का एग्जाम देने पहुंची लड़कियों के इनरवियर उतरवाए गए, केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dna india
केरल के कोल्लम में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट देने पहुंची छात्राओं के इनरवियर उतरवा लिए गए। प्रोटोकॉल के मुताबिक, एग्जाम सेंटर में मेटल का सामान नहीं पहन सकते। जांच के दौरान हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बजी। इस पर छात्राओं से कहा गया कि इनरवियर उतारने के बाद ही वे एग्जाम दे पाएंगी। इस मामले में एक लड़की के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
