विदेश में फंसे भारतीयों को लाने मालदीव पहुंचा INS जलश्वा, वंदे भारत अभियान भी शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत पहले चरण में INS जलश्वा मालदीव के माले पोर्ट पहुंचा। ताकि मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस ला सके। मालदीव में भारत के उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी। वहीं भारत सरकार ने आज से वंदे भारत अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत 13 अलग-अलग देशों में फंसे करीब 14,800 भारतीय नागरिकों को भारत लाया जाएगा।