सऊदी अरब के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ आइएनएस कोच्चि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Spa
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आइएनएस कोच्चि सऊदी अरब के साथ पहले नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहा है। इसे 'अल-मोहद अल-हिंदी 2021' अभ्यास नाम दिया गया। आइएनएस कोच्चि का आगमन दोनों देशों के बीच पहले नौसैनिक अभ्यास 'अल-मोहद अल-हिंदी 2021' द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत हुई। इससे खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते रक्षा संबंधों की झलक मिली।
