आज नौसेना के बेड़े में शामिल होगी आईएनएस वेला, बढ़ेगी भारत की समुद्र में शक्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
भारतीय नौसेना 25 नवंबर को मुंबई में चौथी स्टेल्थ स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन आईएनएस वेला को नौसेना के बेड़े में शामिल करेगा। इससे हिंद महासागर में भारत की समुद्री शक्ति बढ़ेगी। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर अनीष मैथ्यू ने बताया कि- यह हम सभी के लिए गर्व का एक अवसर है। इस पनडुब्बी में बैटरी और आधुनिक संचार व्यवस्था स्वदेशी है। इसलिए यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बढ़ावा देता है।
