आईएनएस विक्रमादित्य में समुद्र में ट्रायल के दौरान लगी आग, होगी बोर्ड ऑफ इंक्वायरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prime times
भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य में समुद्र में ट्रायल के दौरान आग लगी। हालांकि, कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जिस समय आग लगी उस वक्त पोत कर्नाटक के करवार बेस की ओर जा रहा था। समय रहते आग पर काबू पाया गया।
