राजस्थान में 15 अगस्त से पहले खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किये दो पाकिस्तानी जासूस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान पुलिस की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान भीलवाड़ा निवासी 27 वर्षीय नारायण लाल गदरी और जयपुर के 24 वर्षीय कुलदीप सिंह शेखावत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि गदरी ने पाकिस्तानी हैंडलर को कई कंपनियों के सिम कार्ड मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए करते थे।
