सीमा पार से घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं 135 आतंकी, गाइडों पर रखी जा रही नज़र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह ने कहा कि पिछले साल संघर्ष विराम समझौते के बाद कश्मीर एलओसी पर समग्र स्थिति शांतिपूर्ण रही, लेकिन ताजा खुफिया जानकारी से पता चलता है कि करीब 135 आतंकी घुसपैठ के लिए लॉन्चिंग पैड पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गाइड एलओसी के दूसरी तरफ गए हैं और उनकी आवाजाही और उनके परिवारों पर सुरक्षा एजेंसियों की लगातार नज़र है।
