दिल्ली-एनसीआर में आज फिर रुक-रुक कर हो रही बारिश, यलो अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली-एनसीआर में बारिश आज एक बार फिर से जारी है। मौसम विभाग ने इसका अनुमान जताया था और आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इसके साथ ही हल्की हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है।
