अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, 'चेंजिंग कोर्स - ट्रांसफर्मिंग एजुकेशन' इस बार की थीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी के दिन को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला 2018 में किया था। इसके बाद 50 से अधिक देशों ने तत्काल ही फैसले को अपना लिया था। आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता लाना है। 2022 के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम 'चेंजिंग कोर्स - ट्रांसफर्मिंग एजुकेशन' रखी गई।
