आईपीएस अधिकारी मनोज यादव होंगे रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsd
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में दी गई है। हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मनोज यादव, संजय चंदर का स्थान लेंगे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मंत्रालय के आदेश में यह भी कहा गया है कि मनोज यादव 31 जुलाई, 2025 तक अपनी सेवा देंगे।