ईरान ने 12 बलूच नागरिकों को जेल में दी फांसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान ने अपने दक्षिण-पूर्व स्थित एक जेल में 12 कैदियों को सामूहिक रूप से फांसी दी। एक गैर-सरकारी संगठन ने मंगलवार को इस्लामिक गणराज्य में फांसी की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए ये बात कही। नॉर्वे स्थित ईरान मानवाधिकार ने कहा, ड्रग्स से संबंधित या हत्या के आरोपों में दोषी ठहराए गए 11 पुरुषों और एक महिला को सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के जाहेदान की मुख्य जेल में फांसी दी गई।
