सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह के पास ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट, मिसाइल अटैक का संदेह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह के पास आज एक ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट हुआ और आग लग गई। सऊदी अरब के तट से लगभग 100 किलोमीटर दूर नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी के स्वामित्व वाले जहाज में विस्फोट हुआ, जिससे लाल सागर में तेल रिसाव होने लगा। विशेषज्ञों ने इसके आतंकवादी हमला होने से इंकार नहीं किया। कंपनी का कहना है कि सऊदी अरब के मिसाइल हमले से विस्फोट हुआ।
