ईरानी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में हटाया हिजाब, एक दिन बाद गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
ईरान की पुलिस ने यहां की जानी-मानी एक्ट्रेस हेंगामेह गजियानी को गिरफ्तार कर लिया है। 52 वर्षीय फिल्म एक्ट्रेस पर आरोप लगा है कि उसने हिजाब को हटाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेंगामेह गजियानी ने देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में ऐसा किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
