IRCTC ने 3 प्राइवेट ट्रेनों में 30 अप्रैल तक बुकिंग की बंद, यात्रियों को मिलेगा रिफंड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
IRCTC ने 30 अप्रैल तक अपनी 3 निजी ट्रेनों की बुकिंग सस्पेंड कर दी है। बुकिंग को पहले 15 अप्रैल तक सस्पेंड किया गया था। इन तीनों ट्रेनों में टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। बता दें IRCTC तेजस एक्सप्रेस के नाम से देश के दो अति व्यस्त रूटों पर प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करती है। इनमें दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई का रूट शामिल है।