पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया का आईएसआई ने किया पीछा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया का एक आईएसआई एजेंट पीछा करता है। इसके अलावा उनके आवास के बाहर भी संदिग्धों का जमावड़ा लगा रहता है। जासूस हर वक्त भारतीय राजनयिक पर नजर रख रहे हैं। घटना ऐसे समय में सामने आई; जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी करते पकड़ा गया और इसके बाद उन्हें पाकिस्तान भी डिपोर्ट किया गया।
