इस्लामाबाद आत्मघाती बम विस्फोट: अमेरिकी कर्मचारियों के मैरियट होटल में जाने पर रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
इस्लामाबाद आत्मघाती बम विस्फोट के बाद अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सतर्क किया। अमेरिकी दूतावास ने हमले की आशंका का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों को इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने पर रोक लगा दी है। आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान की राजधानी को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दस अन्य घायल हो गए थे।
