इजरायल का सीरिया पर हवाई हमला, 2 विदेशी लड़ाके मारे गए, 6 सीरियाई सैनिक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Uttam Hindu
इजरायल ने फिर सीरिया पर हवाई हमला किया। जिसमें 2 विदेशी लड़ाके मारे गए और 6 सीरियाई सैनिक घायल हुए। इजरायल की ओर से सीरिया की राजधानी दमिश्क के टी-4 सैन्य एयरबेस पर मिसाइल दागी गई थीं। हमला शुक्रवार रात 9 बजे हुआ। दरअसल, इजरायल को अपनी उत्तरी सीमा पर ईरानी घुसपैठ का डर बना रहा है और इसके चलते वो ईरानी बेस और लेबनानी आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला करता रहता है।
