दमिश्क में इजराइल का मिसाइल अटैक, 3 सीरियाई सैनिकों की मौत, 7 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Al arabiya
सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजराइल ने मिसाइल हमला किया। इसमें 3 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 7 सैनिक घायल हो गए। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने बताया कि इस हमले में तीन अन्य लोग मारे गए और कुल 10 लोग घायल हुए। गौरतलब है कि सीरिया और इजराइल के बीच आए दिन संघर्ष होता रहता है।
