3 दिसंबर से होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का क्या है अनुमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
दिसंबर में ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है, क्योंकि 30 नवंबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के 30 नवंबर से उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है, जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। इन राज्यों के कुछ इलााकों में गरज के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
