बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में जल्द होगी बारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मानसून बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी करके राहत के संकेत दिए।
