विस्तारा फ्लाइट में इटली की महिला ने क्रू को गाली दी, न्यूड हुई; अब हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
अबु धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट में इटली की एक महिला अपने कपड़े उतारकर न्यूड हुई। रोके जाने पर उसने क्रू-मेंबर्स से हाथापाई और गाली-गलौच की। फ्लाइट लैंड होते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पाओला पेरुशियो नशे में थी। 25 हजार रुपये का जुर्माना लेकर उसे जमानत दी गई। इकोनॉमी क्लास का टिकट होने के बावजूद वह बिजनेस क्लास में बैठने के लिए बवाल मचा रही थी।
