12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तराखंड के चंपावत में 12 जवानों को ले जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी। राहत एवम् बचाव कार्य जारी है। प्रशासन मौके पर मौजूद है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आज सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी हादसा हुआ। गमीनत रही कि बस खाई में लुढ़कते वक्त पेड़ में अटक गई।
