सुपुर्दे-ख़ाक हुए एक्टर जगदीप, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन जगदीप को आज मुंबई के मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ख़ाक कर दिया गया। इस मौक़े पर परिवार और दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें लगभग 60 दशक के शानदार करियर में जगदीप ने हिंदी सिनेमा में कई अहम भूमिकाएं निभाई और फ़िल्में कीं। अपनी कॉमेडी से दुनिया को हंसाने वाले जगदीप का 81 साल में बुधवार को निधन हो गया।