जम्मू-कश्मीर: BJP की रैली में तिरंगे का अपमान, FIR दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IndiaMART
जम्मू कश्मीर में BJP की रैली के दौरान कथित तौर पर उल्टा झंडा लगाने की बात सामने आई है। जिसके चलते इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में BJP नेता राजीव जसरोटिया व BJP उम्मीदवार राहुल देव शर्मा की अगुवाई में गुरुवार को हुई रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया था। आपको बता दें कि इससे पहले घाटी के रेल हेड कॉम्प्लेक्स स्थित पोस्ट ऑफिस में भी झंडा उल्टा लगाने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
