जापान का खतरनाक तूफान से होने वाला है सामना, चेतावनी जारी, 9 लाख 65 हजार घरों को कराया जा रहा खाली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जापान की ओर खतरनाक तूफान नैनमाडोल टाइफून तेजी से बढ़ रहा है. जापान के मौसम विभाग ने इन तूफान के कारण भीषण तबाही की चेतावनी दी है. जापान के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बेहद खतरनाक नैनमाडोल टाइफून जापान के एक दूरस्थ द्वीप मिनामी डाइटो से करीब 270 किलोमीटर दूरी तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने रविवार को इस तूफान के जापान के समुद्री तट से टकराने की आशंका व्यक्त की है.