x

कोरोना संकट में भारत का मददगार बना जापान, देगा 1.48 करोड़ डॉलर की मेडिकल सहायता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

शुक्रवार को जापान ने महामारी से संघर्ष के लिए पांच करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज में भारत को 1.48 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सामग्री देने का फैसला लिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी सरकार का ये फैसला पांच करोड़ डॉलर की राशि में मुफ्त मदद का हिस्सा है। इसके तहत जापान संयुक्त राष्ट्र के जरिये भारत के लिए 1,000 लंग वेंटिलेटर और 2,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स भेजेगा।