चीन के खिलाफ जापानी विदेश मंत्री ने किया भारत का समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mainichi
चीन से जारी तनातनी पर भारत को जापानी विदेश मंत्री का समर्थन मिला। जापान के विदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत अहम भागीदार है। उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर यथास्थिति बदलने की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत जापान फोरम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी भारत आए हुए हैं।
