जापानी तलवारबाज फिटनेस और पैसों के लिए बने फूड डिलिवरी बॉय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जापानी तलवारबाज रेयो मियाकी फिटनेस और पैसों के लिए फूड डिलिवरी बॉय बन गए हैं। वे लंदन ओलिंपिक 2012 के टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया, 'तलवारबाजी का अभ्यास बगैर पार्टनर के संभव नहीं है।' इन दिनों जिम भी बंद है। ऐसे में फिटनेस के लिए उन्होंने फूड डिलिवरी बॉय की नौकरी कर ली। वे साइकिल से ही लोगों के घरों तक खाना पहुंचा रहे हैं।