होली के दिन जापानी महिला से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई। लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी।