झारखंड रोप-वे रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 48 में से 46 को बचाया गया, 4 की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
झारखंड के देवघर में त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे हादसे के 45 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। रोप-वे की ट्रॉलियों में फंसे 48 लोगों में से 46 को बचाया गया, 4 लोगों की मौत हुई और 12 से ज्यादा घायल हुए। दूसरे दिन भी एक महिला ट्रॉली से गिर गई। उसकी मौत हो गई। कल भी एक युवक की हेलिकॉप्टर में चढ़ाने के दौरान गिरने से जान चली गई थी।
