झारखंड के स्कूलों में शुक्रवार को नहीं, रविवार को ही होगी छुट्टी; हाथ जोड़कर करनी होगी प्रार्थना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड में स्थानीय स्तर पर सरकारी स्कूलों में होने वाली शुक्रवार की छुट्टी और प्रार्थना के तरीके पर किए गए बदलाव पर रोक लगी। स्कूलों में शुक्रवार की जगह रविवार को ही छुट्टी रहेगी। इन स्कूलों में प्रार्थना भी हाथ जोड़कर नहीं हो रही थी। सरकार ने इस पर भी सख्ती की। साथ ही आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश सभी गैर-उर्दू सरकारी स्कूलों पर लागू होंगे।
