ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
झारखंड के रामगढ़ में बीती शाम सड़क दुर्घटना में कोयला लदे ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा। सभी लोग दशहरा मेला देखने जा रहे थे। मृतकों में 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। इस बीच ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ सड़क पर उतरी। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। घटना के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया।
