गुंटूर में जिन्ना टावर को तिरंगा के रंग में रंगा गया, तिरंगा फहराने के लिए हो रहे इंतजाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना टावर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद अब उसे तिरंगे के रंग में रंगा गया। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल भी बनाया गया। दरअसल, बीजेपी ने पिछले महीने जिन्ना टावर के नाम को लेकर विरोध जताया था। 26 जनवरी को कुछ लोग जिन्ना टावर पर चढ़ गए थे और जबरन तिरंगा फहराने की कोशिश की थी। कुछ लोग इस दौरान गिरफ्तार भी हुए।
