x

पंजाब में 36,000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

पंजाब सरकार 36,000 कर्मचारियों को नियमित करेगी। विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक को मंजूरी मिल गई है। पंजाब के सरकारी दफ्तरों में 10 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों की नौकरी पक्की होने का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस ने 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में ‘घर-घर रोजगार’ देने का वादा किया था, यह उसी का हिस्सा है।