न्यूयॉर्क गवर्नर ने किया 11 महिलाओं का यौन शोषण, बाइडन बोले- पद से दें इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जांच में सामने आया कि न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कूमो ने कई पूर्व और वर्तमान कर्मचारी रहीं 11 महिलाओं का यौन शोषण किया था अब बाइडन ने कहा कि राज्य के अटॉर्नी जनरल की रिपोर्ट आने के बाद कूमो इस्तीफा दें। जांचकर्ताओं ने 2013 से 2020 के बीच कूमो के ऑफिस में कार्यरत रहीं 11 महिलाओं से संज्ञान लिया। 179 लोगों से पूछताछ करने के साथ हजारों सुबूतों की छानबीन की।
