डोडा में जोशीमठ जैसी आपदा, जमीन धंसने से 21 घरों में दरारें आईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Msn
जम्मू-कश्मीर के डोडा में उत्तराखंड के जोशी मठ जैसी आपदा आई। वहां जमीन धंसने से 21 घरों में दरारें आईं। इमारतों को खाली कराया जा रहा है। आपदा पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मौके पर पहुंची। जोशी मठ में 849 घरों में दरारें देखी गईं। इनमें से 155 निजी भवन और 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से असुरक्षित माना गया।
