लंदन की फ्लाइट में चढ़ने से रोकी गईं महिला पत्रकार राणा अय्यूब, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पत्रकार राणा अय्यूब को पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। एजेंसी की तरफ से जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर अय्यूब को उस वक्त मुंबई हवाई अड्डे पर रोक दिया गया, जब वह लंदन जा रही थीं। इससे पहले ईडी ने उनकी 1.7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
