जज की तल्ख टिप्पणी; 'कानून जीने की मंजूरी देता है तो फांसी देना होगा पाप'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि- अगर कानून के मुताबिक दोषियों को जीने की मंजूरी मिलती है तो उन्हें फांसी पर चढ़ाना पाप होगा। कोर्ट की टिप्पणी दिल्ली सरकार की उस याचिका पर आई, जिसमें दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द डेथ वॉरेंट जारी करने की मांग की गई थी। बता दें कोर्ट नया डेथ वारंट जारी करने के लिए स्वतंत्र है।
