जम्मू कश्मीर में फिर आतंकियों ने अगवा कर की जवान की हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: YouTube
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए सेना के जवान मोहम्मद सलीम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है. शुक्रवार को अगवा किए गए सलीम का शनिवार को गोलियों से छलनी हुआ शव बरामद किया गया. इससे पहले भी आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब और जावेद की अगवा कर हत्या कर दी थी. इनमें से एक जवान जावेद को उस समय मार दिया था जब वह हज पर जा रही मां को दवाई देकर वापस लौट रहे थे. वहीं औरंगजेब की हत्या ईद से पहले कर दी गई थी.